Surya Grahan News: 29 मार्च 2025 का सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम!

Surya Grahan News: 29 मार्च 2025 का सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम!
29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा, जो खगोल विज्ञान की एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इस ग्रहण का प्रभाव न केवल देश-दुनिया की गतिविधियों पर पड़ेगा, बल्कि सभी 12 राशियों पर भी इसका असर होगा। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तब सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती, और यह स्थिति सूर्य ग्रहण के रूप में पहचानी जाती है। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण को ज्योतिष दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, जिससे इसका प्रभाव और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस समय सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जो ग्रहण के प्रभाव को और गहरा करेंगे। इस दौरान ग्रहों की स्थिति के कारण यह ग्रहण विशेष रूप से असरदार मानी जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए उचित नहीं माना जाता। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान भोजन या किसी अन्य चीज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस समय कोई भी सिलाई, बुनाई का काम न करें और सुई में धागा डालने की भूल भी न करें। इसके साथ ही, कोई भी नया काम शुरू करना भी इस दौरान अवॉयड करें।

ग्रहण के दौरान सावधानियां

ग्रहण के समय नुकीली चीजों का प्रयोग करना भी नुकसानदायक हो सकता है, जिससे होने वाले बच्चे पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्पर्श भी इस समय नहीं करना चाहिए। भागदौड़ से बचने के लिए एक स्थान पर आराम करना चाहिए और ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें। आसमान में सूर्य ग्रहण को देखना भी गलत माना जाता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।