अमरनाथ की गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग अब धीरे-धीरे पिघलने लगा है।

जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में बढ़ते तापमान ने चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग का असर अब हिमालय तक पहुंच चुका है।

पहले जहां शिवलिंग अगस्त तक बना रहता था, अब जुलाई के पहले हफ्ते में ही पिघलने लगा है।

बर्फ से बनने वाला यह शिवलिंग धार्मिक ही नहीं, प्रकृति की चमत्कारी रचना भी है

इस साल की तस्वीरें दिखा रही हैं कि शिवलिंग पहले की तुलना में कम बड़ा है।

बाबा बर्फानी का पिघलना केवल शिवलिंग का अंतर्ध्यान नहीं, बल्कि प्रकृति का संदेश है 

अमरनाथ यात्रा जारी है, श्रद्धा अडिग है